भोपाल
एमपी पुलिस आरक्षक भर्ती 2025 की परीक्षा अब नवंबर माह में आयोजित हो सकती
फिर से ऑनलाईन आवेदन की प्रक्रिया शुरू 16 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
भोपाल: मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा अब नवंबर माह में आयोजित हो सकती है क्योंकि मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने बुधवार को एक नई सूचना जारी की गई है सूचना में बताया गया पुलिस मुख्यालय, गृह विभाग (पुलिस), मध्यप्रदेश शासन के अंतर्गत आरक्षक संवर्ग (कार्यपालिक) की सीधी भर्ती हेतु चयन परीक्षा-2025 के संबंध में उभयलिंगी अभ्यर्थियों हेतु उक्त परीक्षा में प्रोफाईल पंजीयन फॉर्म में संशोधन हेतु जेंडर आप्शन में एक पृथक विकल्प जोडा जा रहा है। साथ ही माननीय उच्च न्यायालय द्वारा याचिकाकर्ताओं को उक्त परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु आवेदन-पत्र जमा करने के लिए अंतरिम राहत प्रदान की गई है। अतः उक्तानुसार उभयलिंगी अभ्यर्थी एवं माननीय उच्च न्यायालय द्वारा पारित अंतरिम आदेश के परिपालन में उक्त याचिकाओं के याचिकाकर्ता तथा याचिकाओं में समाहित बिंदुओं के अंतर्गत आने वाले ऐसे समस्त आवेदक दिनांक 16.10.2025 से 22.10.2025 (संशोधन दिनांक 23.10.2025) तक उक्त परीक्षा हेतु अपने ऑनलाईन आवेदन-पत्र एम.पी.ऑनलाईन की वेबसाईट www.mponline.gov.in के माध्यम से भर सकते है। न्यायालयीन प्रकारणों से संबंधित समस्त याचिकाकर्ता/आवेदकों की अभ्यर्थिता पूर्णतः प्रावधिक रहेगी एवं उनके परीक्षा परिणाम माननीय उच्च न्यायालय के अंतिम निर्णय तक Withheld रहेंगे एमपीईएसबी ने फिर से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है आवेदन की तिथि बढ़ाने की वजह से परीक्षा की तिथि भी आगे बढ़ाई जा सकती है और यह परीक्षा अब नवंबर माह में आयोजित हो सकती है पहले यह परीक्षा 30 अक्टूबर से शुरू होने वाली थी परीक्षा तिथि बढ़ाने को लेकर एमपीईएसबी जल्द ही आधिकारिक सूचना जारी कर सकता है



