मुरादाबाद

विद्युत विभाग में कैंप का आयोजन

लोगों की शिकायतों का मौके पर निस्तारण हमारी प्राथमिकता; एसडीओ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। विद्युत विभाग कुंदरकी कार्यालय में गुरुवार को उपभोक्ताओं की सुविधाओं के लिए विशेष कैंप का आयोजन किया गया, कैंप में बड़ी संख्या में उपभोक्ता पहुंचे और अपनी विभिन्न समस्याएं दर्ज कराईं। इनमें मुख्य रूप से बिजली बिलों में त्रुटि, मीटर खराबी, बिल अधिक आने और आपूर्ति से जुड़ी शिकायतें शामिल रहीं।
कैंप के दौरान कई उपभोक्ताओं के बिलों में सुधार भी तत्काल किया गया
कैंप के दौरान विभागीय अधिकारियों ने उपभोक्ताओं की समस्याओं को मौके पर ही सुना और समाधान के निर्देश दिए। कई उपभोक्ताओं के बिलों में सुधार भी तत्काल किया गया, एसडीओ कुंदरकी दयाशंकर ने बताया कि उपभोक्ताओं की समस्याओं के निस्तारण के लिए विभाग निरंतर प्रयासरत है, उन्होंने कहा कि हर संभव कोशिश की जा रही है कि किसी भी उपभोक्ता को परेशानी न हो,
इस दौरान जेई भास्कर गुप्ता सहित विभागीय टीम मौजूद रही। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे अपने बिल समय से जमा करें और बिजली की चोरी से बचें, ताकि क्षेत्र में निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनी रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button