कानपुर

छात्र-छात्राओं को पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

कानपुर :  गुरुवार को कोपेस्टेट शिक्षा सदन जूनियर हाई स्कूल दादा नगर में अध्ययनरत 332 छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें, कॉपियाँ, विद्यालय बैग, लंच बाक्स, पानी की बोतल व जूते मोजे आदि का वितरण मुख्य अतिथि  अजय कपूर वरिष्ठ भाजपा नेता, जो विद्यालय समिति के अध्यक्ष भी हैं उनके कर-कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत चेयरमैन विजय कपूर एवं मुख्य अतिथि अजय कपूर द्वारा विद्यालय परिसर में एक-एक फलदार पौधा रोपित कर किया गया। तत्पश्चात चेयरमैन विजय कपूर ने अंगवस्त्र पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्य अतिथि का हार्दिक स्वागत किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं को पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया। चेयरमैन विजय कपूर ने दीपावली के उपलक्ष्य में सभी शिक्षिकाओं को उपहार स्वरूप लेडीज सूट भेंट किये और बच्चों को शिक्षित करने में पूर्ण मनोयोग से तत्पर रहने के लिये साधुवाद दिया। अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि अजय कपूर ने संस्था के चेयरमैन विजय कपूर द्वारा श्रमिकों के बच्चों हेतु निःशुल्क शिक्षा की व्यवस्था जैसे पुण्य कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने क्षेत्र के उद्यमियों को भी साधुवाद दिया जो बच्चों के लिए निःशुल्क कॉपियाँ, पुस्तकें, स्टेशनरी, यूनिफॉर्म, जूते-मोज़े और खिलौने उपलब्ध कराने में सहयोग देते हैं। उन्होने संस्था ‘यूथ वर्क्स आर्गनाइजेशन’ के युवा सदस्यों को भी बच्चों के लिये बहु-उपयोगी लाइब्रेरी और खेल के सामान उपलब्ध कराने के लिये सराहना की अजय कपूर ने छात्रों को ‘मिसाइल मैन’ डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के जीवन से प्रेरणा लेने और कठिन परिश्रम तथा लगन से अध्ययन करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि “आपके माता-पिता आपको विद्यालय भेजते हैं और दादा नगर के उद्यमी आपकी शिक्षा की पूरी व्यवस्था करते हैं, अतः इस अवसर का सम्मान करते हुए एकाग्रता से पढ़ाई करें और अपने माता-पिता, शिक्षकों तथा समाज का नाम रोशन करें। चेयरमैन  विजय कपूर ने बताया कि यह विद्यालय कोऑपरेटिव इस्टेट, दादा नगर द्वारा संचालित है, जहां बच्चों को निःशुल्क शिक्षा के साथ-साथ कॉपी, किताब, ड्रेस, स्वेटर, बनियान, जूते-मोज़े एवं टाई-बेल्ट जैसी आवश्यक सामग्री भी प्रदान की जाती है। साथ ही विद्यालय में विद्यार्थियों को दोपहर का निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराने का भी निरंतर प्रयास किया जा रहा है। इस आयोजन में चेयरमैन विजय कपूर,  बलराम नरूला, डिप्टी कुमार, हरीश ईसरानी, दिनेश कुशवाहा, बसन्त लाल विश्वकर्मा, आर.पी. सिंह, सतेन्द्र मोहन धींगरा, राजेन्द्र गुप्ता, अनूप कुशवाहा, सुशील मोहन टकरू, राजकुमार सबलोक, राजकुमार वर्मा, नरेश पंजाबी, नरेश विरमानी, ओ.पी. सिंह, प्रदीप माहेश्वरी, प्रवीन विज, महेश माखीजा, गुरविन्दर सिंह, शुभाशीष भट्टाचार्या, पिंकी सक्सेना, शुभम शुक्ला, पार्षद राकेश निषाद, महेश दीक्षित, अवध पाल सिंह, भीम सेन, अरूण जैन, पम्मी खन्ना, बासुदेव गुप्ता, आर.के. नायर, शिव कुमार प्रजापति, अरविन्द पिपरसेनिया, अशोक जुनेजा, कुलजीत सिंह, मयंक विज, भारत सिंह, सन्तोष गुप्ता, सुभाष सिंह, शिशिर चौरसिया, शैलू दुबे, अनिल श्रीवास्तव, राजेश कत्याल, मनोज सक्सेना, मनोज वोहरा, ओम प्रकाश शर्मा, देशराज मिश्रा, अरविन्दर सिंह भाटिया, गोपाल सदाना, विक्की गुलाटी, सतीश प्रकाश, परविन्दर सिंह सहित सैकड़ों उद्यमी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button