सिंगरौली
उपमुख्यमंत्री ने पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। राज्य के उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने आज ग्राम सुपेला (देवसर) पहुंचे, जहाँ उन्होंने सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक की धर्मपत्नी स्वर्गीय हीराकली पाठक के देवलोकगमन पर श्रद्धांजलि अर्पित की।उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए पुष्पांजलि अर्पित कर संवेदना व्यक्त की तथा शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया।
इस अवसर पर उनके साथ सीधी भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजेंद्र नाथ मिश्रा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गिरीश द्विवेदी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सीधी इंद्र शरण सिंह चौहान सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



