संस्था द्वारा डेस्क बेंच पाकर खिल गए बच्चों के चेहरे

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
अमेठी। शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय बाहापुर गौरीगंज में सामाजिक न्याय, एकता एवं मानवाधिकार के कल्याण के लिए समर्पित – सम्यक कल्याण बृज सेवा संस्थान प्रतापगढ़ द्वारा इंचार्ज प्रधानाध्यापक कविता राना के प्रयास से बच्चों के लिए डेस्क बेंच उपलब्ध कराया गया। जिसे पाकर बच्चों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। विद्यालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अर्जुन सिंह खण्ड शिक्षा अधिकारी गौरीगंज ने बेसिक शिक्षा के बदलते परिदृश्य एवं गुणात्मक सुधार को बयां करते हुए कहा कि परिषदीय विद्यालयों में बच्चो का सर्वांगीण विकास हो रहा है। विशिष्ट अतिथि एम एल राना लेखाधिकारी समाज कल्याण प्रतापगढ़ एवं प्राथमिक शिक्षक प्र स्नातक एसोसिएशन अमेठी के जिलाध्यक्ष महेन्द्र प्रताप मिश्र ने प्रधानाध्यापिका कविता के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सभी अभिभावकों से कहा कि आप सभी अपने अध्यापक का सहयोग दीजिए और बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय भेजिए आपको कॉन्वेंट से अच्छी शिक्षा आपको अपने विद्यालय में मिलेगी। एस एम सी अध्यक्ष संगीता चौहान ने अभिभावकों की तरफ से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। ए आर पी गौरीगंज एवं प्रधानाध्यापक बद्री विशाल सिंह ने बच्चों को फर्नीचर देने के लिए संस्था का आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर शिक्षक राधेश्याम, सुनीता सिंह, अभिभावक राम किशोर परिहार, राम समुझ कनौजिया, द्रोपदी, सावित्री, जनकराज , अनीता, सरिता आदि उपस्थित थे।


