अमरोहा
प्रथमा यू पी ग्रामीण बैंक शाखा देहरा मिलक में कैश न होने से परेशान क्षेत्र वासी।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा तहसील हसनपुर क्षेत्र के ग्राम देहरा मिलक स्थित प्रथमा यू पी ग्रामीण बैंक में कैश न होने से आगामी त्यौहारों की तैयारी के लिए अपने खाते से पैसा निकालने पहुंचे उपभोक्ताओं को निराशा हाथ लगी। बैंक कैशियर रहमंत से त्यौहारी जरूरतों की पूर्ति हेतु कैश देने के लिए आग्रह करने पर उन्होंने साफ इनकार कर दिया। जब इस बारे में फील्ड ऑफिसर से फोन से बात की तो उन्होंने बताया कि जब ऊपर से ही कैश की व्यवस्था नहीं हुई तो हम कहां से दें। जब एरिया मैनेजर से फोन पर बात की तो उन्होंने पहले तो कैश पहुंचने का भरोसा दिलाया लेकिन बैंक बंद होने के समय पुनः बात करने की कोशिश की गई तो फोन काट दिया गया। इस अवसर पर उपस्थित राष्ट्र सेवी संगठन संयोजक कृष्ण कुमार शर्मा ने कहा कि त्यौहारों के अवसर पर जरूरत के हिसाब से उपभोक्ताओं को उनके खातों से पैसा न दिया जाना गलत रवैया है। ऐसे जरूरत के समय की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए ही कोई व्यक्ति अपना बचत खाता खोलता है। कैश से संबंधित उच्च अधिकारियों के विरुद्ध जनता के प्रति गैर जिम्मेदाराना रवैए को लेकर कार्यवाही की जानी चाहिए। शीघ्र ही संगठन संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही न होने की स्थिति में धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होगा।


