नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज। जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र अन्तर्गत सकरुगढ़,पुराना एसपी कोठी के निकट मां काली मंदिर में शुक्रवार की संध्या हुई चोरी मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। डीएसपी विजय कुमार कुशवाहा व जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी शशि सिंह ने शनिवार को मामले के अनुसंधान के तहत कई लोगों से पूछताछ की। ज्ञात हो कि शक्तिचौक स्थित मूड़ कटवा काली मंदिर में मां काली का स्वर्ण जीभ, सोने के बने दोनों आंख की पुतली एवं मंदिर में लगे पीतल की घंटी की चोरी कर ली थी।

