पाकुड़

राजस्व शिविर का हुआ आयोजन, कई आवेदनों का किया गया ऑन द स्पॉट समाधान

Revenue camp was organised, many applications were resolved on the spot.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ जिले के सभी अंचल और हल्का स्तर से संबंधित मामलों के निष्पादन हेतु 16 अक्टूबर, 17 अक्टूबर एवं 18 अक्टूबर 2025 तक आयोजित तीन दिवसीय राजस्व शिविर का समापन हुआ। तीन दिवसीय शिविर में सभी अंचलों से दाखिल खारिज के कुल 42 आवेदन प्राप्त हुए, सभी आवेदन प्रक्रियाधीन है। रजिस्टर 2 सुधार हेतु कुल 44 आवेदन प्राप्त हुए हैं। सभी आवेदन प्रक्रियाधीन है। भू-मापी सीमांकन हेतु कुल 0 आवेदन प्राप्त हुए है। भू- लगान संग्रह 711.96 रुपया किया गया। जाति, आय एवं निवास से संबंधित कुल 438 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से 356 आवेदन का निष्पादन किया गया है, लंबित आवेदन 82 है। विविध मामले में कुल 25 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से 2 आवेदन का निष्पादन किया गया, लंबित आवेदन 23 है। सभी लंबित आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। उपायुक्त मनीष कुमार* ने कहा कि राजस्व से संबंधित मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए हर माह दो बार राजस्व शिविर का आयोजन किया जा रहा है। तीन दिवसीय शिविर का उद्देश्य आमजनों को उनके निकटतम अंचल में ही राजस्व से संबंधित सेवाएं प्रदान करना।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button