गोड्डा

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने पोड़ैयाहाट में मिष्ठान दुकानों में किया जांच पड़ताल 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। दुर्गा पूजा एवं आगामी व त्योहार को देखते हुए उपायुक्त के निदेश पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी डॉ. श्वेता अमृता लकड़ा के द्वारा पोड़ैयाहाट स्थित विभिन्न मिष्ठान भण्डारों एवं किराना दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में पोड़ैयाहाट चौक स्थित मिष्ठान दुकानों में रसगुल्ला का ऑन-स्पाट जाँच किया गया। जिसमें रसगुल्ला की गुणवत्ता ठीक पायी गयी। कुछ मिष्ठान भण्डारों से निगरानी नमूना लेकर रसायनिक जाँच हेतु राज्य खाद्य जाँच प्रयोगशाला नामकुम, रांची भेजा गया है। खाद्य विश्लेषक, नामकुम, रांची से जाँच प्रतिवेदन प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत खाद्य कारोबारियों पर अग्रत्तर कार्रवाई की जायेगी। किराना दुकान एवं मिष्ठान भण्डार संचालकों को आगामी पर्व त्योहार को देखते हुए अपने परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था को बेहतर करने, व्यक्तिगत साफ-सफाई पर ध्यान देने एवं मिठाईयों को ढक कर रखने इत्यादि हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये तथा मिठाईयो की गुणवता में सुधार एवं एक्सपारी सामग्रियों का प्रयोग नहीं करने का सख्त निदेश दिया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button