बच्चों को बाल वैज्ञानिक बनाने में योगदान करें शिक्षक -बी ई ओ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी। शनिवार को खंड शिक्षा अधिकारी शिव कुमार यादव ने कहा है कि राष्ट्रीय आविष्कार योजना के अन्तर्गत क्विज प्रतियोगिता और विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन करने का उद्देश्य बच्चों में प्रतियोगी भावना और वैज्ञानिक सोच और खोजी प्रवत्ति का विकास करना है।
सभी शिक्षक बच्चों को बाल वैज्ञानिक बनाने में योगदान करें। खंड शिक्षा अधिकारी ने ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता में कक्षावार और टीम इवेंट में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया और उनके शिक्षकों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्थान हासिल करने के लिए बच्चों को पूरी ताकत से तैयार करने के संदेश दिए। प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय नारायणपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगरा,कम्पोजिट विद्यालय भादर प्रथम, उच्च प्राथमिक विद्यालय भादर द्वितीय, उच्च प्राथमिक विद्यालय इस्माइलपुर और उच्च प्राथमिक विद्यालय रतापुर के छात्र छात्राओं ने अच्छा प्रदर्शन किया।
पुरस्कार वितरण के समय संकुल शिक्षक देवांशु सिंह,ए आर पी राजेन्द्र कुमार, सतीश शर्मा,अनुराग शुक्ल, उच्च प्राथमिक विद्यालय नारायणपुर की प्र अ ममता सिंह, क्वालिटी कोआर्डिनेटर दिनेश कुमार, सलिल मिश्र, अनिल यादव,कम्पोजिट विद्यालय भादर प्रथम के प्र अ शिव सिंह, अवनीश वर्मा जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के अध्यक्ष कपिलेश यादव,चंद्रकेश बहादुर तिवारी, चिंतामणि उपाध्याय ,
राजेंद्र कुमार ,देव प्रकाश शुक्ला ए आर पी सी बी तिवारी, चिंतामणि उपाध्याय, देव प्रकाश शुक्ल, अशोक कुमार, अविनाश चंद्र पाल, ज्ञान चंद पांडेय, दिलीप कुमार वर्मा,ओम प्रकाश राव, रोहित प्रताप सिंह, रीता यादव आदि मौजूद रहे।

