साहेबगंज

छेड़खानी का विरोध करने पर लड़की के भाई के साथ की मारपीट

The girl's brother was beaten up for protesting against molestation.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज। जिरवाबाडी थाना क्षेत्र अन्तर्गत बड़ा मदन शाही में सुबह लगभग 7:30 बजे लड़की के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर लड़की के भाई को मारपीट कर घायल कर दिया इस संबंध में घायल राहुल अंसारी ने बताया कि बीती रात मेरे बहन के घर में ढेला मार कर मेरे बहन को बुला रहा था नहीं जाने पर सुबह लगभग 7:30 बजे जब मेरी बहन घर से बाहर निकली थी कि अचानक से मोहम्मद निजाम मोहम्मद वसीम मोहम्मद अकरम मोहम्मद अफसर,जान मोहम्मद मोहम्मद असलम के द्वारा बहन के साथ छेड़खानी करना शुरू कर दिया जिसका विरोध करने पर यह लोग ईट चलाकर हमारा सर फोड़ दिया जबकि हमलोग किसी तरह अपना जान बचाकर जिरवाबाडी थाना पहुंचे वही थाना पहुंचते ही थाना प्रभारी द्वारा इलाज हेतु जिला सदर अस्पताल भेज दिया गया।वहीं थाना प्रभारी शशि सिंह ने बताया कि पीड़ित द्वारा पुलिस को लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है।इस मामले में जो भी गुनहगार होगा उस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई किया जायेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button