पुलिस पर हमला मामले में एफआईआर दर्ज, दो गिरफ्तार, भेजा जेल
FIR registered in police attack case, two arrested, sent to jail

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले के हिरणपुर थाना कांड संख्या- 103/2025 के प्राथमिकी अभि० 39 वर्षीय करुण राय ( पिता स्वर्गीय मोतीलाल राय) एवं 36 वर्षीय सीओ राय (पिता मोतीलाल राय) ग्राम अंगूठियां थाना हिरणपुर जिला पाकुड़ एवं अन्य 10/15 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा ग्राम अंगूठिया में पुलिस पर अचानक हमला करने की बात प्रकाश में आया है। थाना प्रभारी के मुताबिक हिरणपुर थाना कांड संख्या 103/25 के प्राथमिकी अभि० 39 वर्षीय करुण राय ( पिता स्वर्गीय मोतीलाल राय) एवं 36 वर्षीय सीओ राय (पिता मोतीलाल राय) ग्राम अंगूठियां थाना हिरणपुर जिला पाकुड़ एवं अन्य 10/15 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा ग्राम अंगूठिया में पुलिस पर अचानक हमला करने, जिसमें कलाई फेक्चर हो गया एवं अन्य जगहों पर जान मारने की नीयत से पेड़ में बांधकर बुरी तरह से लाठी डंडा से मारकर जख्मी कर दिये के सूचना पर हिरणपुर थाना से एएसआई दिलीप कुमार एवं एएसआई अजय कुमार पासवान, नमूल अंसारी, मुंद्रिका प्रसाद गस्ती पार्टी के साथ पहुंचे । जहां उन लोगों पर भी हमला कर मारपीट एवं पत्थर चला कर हमला करने कर देने से दिलीप कुमार को भी चोट आई एवं एएसआई नैमूल अंसारी का वर्दी का बैच नोच दिया। जिसमें दो व्यक्ति करुण राय (उम्र 39 वर्ष, पिता- स्वर्गीय मोतीलाल राय) एवं सीओ राय (उम्र 36 वर्ष, पिता- मोतीलाल राय ग्राम अंगूठियां) थाना हिरणपुर जिला पाकुड़ को पकड़ कर थाना लाये एवं विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।



