रामपुर शाहबाद
इमेज क्लासेज में “जश्न-ए-इमेज 2025” का भव्य आयोजन इमेज क्लासेज में हुआ वार्षिक सम्मान समारोह
शाहबाद के अली हादिन हुए सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। शनिवार को जश्न-ए-इमेज 2025” बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे प्रो. रफिउद्दीन, डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी, ए.एम.यू.।विशिष्ट अतिथि रहे विनोद कुमार, कमांडेंट 104 बटालियन आर.ए.एफ. तथा प्रो. फरहा अज़मी, प्राचार्य, कॉलेज ऑफ नर्सिंग, जे.एन.एम.सी. ए.एम.यू.।विशेष अतिथि के रूप में प्रो. निशात फ़ातिमा,फिल्मी एक्टर मुज़म्मिल हयात भावानी और परवेज़ रिज़वी उपस्थित रहे।
अतिथियों का स्वागत डायरेक्टर नवाब साक़िब इब्राहिम, सीईओ सायमा इब्राहिम एवं सेंटर ऑर्गेनाइज़र मोहम्मद आफ़ताब आलम ने किया।समारोह में शिक्षक एवं गैर-शिक्षक सदस्यों को सम्मानित किया गया तथा ए.एम.यू. एवं जे.एम.आई. प्रवेश परीक्षाओं में चयनित विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।रैंक 1 से 5 तक के विद्यार्थियों को क्रमशः लैपटॉप, क्रोमबुक, टैबलेट, मोबाइल, स्मार्ट वॉच एवं ₹50,000 की छात्रवृत्ति प्रदान की गई।रैंक 6 से 10 तक को ₹25,000 की छात्रवृत्ति दी गई।
मास्टर हारिस ख़ान को “जुंगजू ऑफ द ईयर” का खिताब मिला।कक्षा 9वीं व 11वीं प्रवेश टीमों को उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु ₹1,00,000-₹1,00,000 से सम्मानित किया गया। नगर शाहबाद के अली हादिन को पांच कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया जिसमें से तीन कैटेगरी में उन्हें इमामत से नवाजा गया, इस मौके पर अली हादिन के पिता के सिफत मियां भी मौजूद रहे
कार्यक्रम का समापन उत्साह और उल्लास के बीच हुआ।




