अमरोहा
अमरोहा में मिशन शक्ति के तहत साइबर अपराध पर जागरूकता
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में महिलाओं को किया जागरूक, कई लोग रहे मौजूद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के निर्देश पर ‘मिशन शक्ति 5’ अभियान चलाया गया। इस विशेष अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को साइबर अपराध और विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जागरूक किया गया। यह जागरूकता अभियानों महिला सुरक्षा दल, महिला थाना अमरोहा की शक्ति_दीदी और बीट आरक्षी द्वारा संचालित किया गया। टीम ने शहर के प्रमुख स्थानों पर जाकर लोगों से संवाद किया। अभियान के दौरान अतरासी तिराहा, बटवाल बाजार, बड़ा बाजार और कोर्ट चौराहा जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैम्फलेट वितरित किए गए। इन पैम्फलेट के माध्यम से साइबर अपराध से बचाव और सहायता के लिए आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।



