जामताड़ा

जामताड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोटरसाइकिल चोरी गिरोह का पर्दाफाश, 12 बाइक बरामद

Jamtara police bust motorcycle theft gang, recover 12 bikes

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
जामताड़ा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की बढ़ती घटनाओं पर रोक लगाने के लिए एक विशेष अभियान चलाकर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने 19 अक्टूबर 2025 की शाम जामताड़ा थाना क्षेत्र के पोसोई मोड़ पर वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान नारायणपुर की ओर से आ रही एक काली स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखते ही पीछे बैठा व्यक्ति खेत की ओर भाग निकला, जबकि चालक को पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम मकसूद अंसारी उर्फ बहिरा उर्फ मधुलिया, निवासी दिघारी, थाना नारायणपुर बताया। कड़ाई से पूछताछ में उसने बताया कि चोरी की मोटरसाइकिलें वह अपने साथी जैनुल अंसारी उर्फ नचनिया के साथ मिलकर चोरी करता है और उन्हें उपरभीठरा करमाटांड़ के सहाबुद्दीन अंसारी तथा सुकटुडीह के बकरीद मियां को बेचता है। स्वीकारोक्ति के आधार पर पुलिस ने कुल 12 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं। पुलिस ने दो अपराधियों — मकसूद अंसारी और सहाबुद्दीन अंसारी को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य आरोपी अब भी फरार हैं। सहाबुद्दीन अंसारी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। इस कार्रवाई से पुलिस ने एक बार फिर यह संदेश दिया है कि अपराध चाहे कितना भी संगठित क्यों न हो, कानून से बचना नामुमकिन है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button