भोपालराजनीति

फिर सक्रिय राजनीति में लौटना चाहती हैं उमा भारती

खुलकर कहा- 2029 लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार

भोपाल । पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की दिग्गज नेत्री उमा भारती ने 2029 के लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। उन्होंने साफ किया कि वह केवल उत्तर प्रदेश की झांसी सीट से ही चुनाव लड़ेंगी, बशर्ते पार्टी उन्हें निर्देश दे।
मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की फायरब्रांड नेत्री उमा भारती फिर से सक्रिय राजनीति में लौटना चाहती हैं। इसकी मंशा वैसे तो उन्होंने अगस्त में ही जता दी थी, पर उन्होंने खुलकर अपनी बात रख दी है। उन्होंने साफ कहा है कि वे 2029 का लोकसभा चुनाव लड़ना चाहती हैं। उमा ने कहा है कि अगर पार्टी उन्हें निर्देश देती है, तो वह 2029 के लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार बनेंगी। साथ ही एक शर्त भी उन्होंने सामने रख दी। उनका कहना है कि केवल उत्तर प्रदेश की झांसी लोकसभा सीट से ही चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने यह घोषणा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर की और इसमें भाजपा के केंद्रीय व मध्य प्रदेश नेतृत्व को टैग किया। उमा भारती ने लिखा कि मैंने ललितपुर में मीडिया मित्रों से कहा कि अगर पार्टी कहेगी तो मैं निश्चित रूप से 2029 का चुनाव लड़ूंगी, लेकिन केवल झांसी लोकसभा सीट से।
बता दें कि शनिवार को ललितपुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा था कि बुंदेलखंड उनका ह्लभावनात्मक घरह्व है और यहां के लोगों से उनका गहरा लगाव है। उमा भारती 2014 में झांसी से भाजपा उम्मीदवार के रूप में लोकसभा चुनाव जीत चुकी हैं। उन्होंने अगस्त में कहा था कि वह राजनीति से दूर नहीं हैं और उचित समय पर फिर सक्रिय रूप से लौटेंगी।
अभी अनुराग शर्मा हैं सांसद=-झांसी लोकसभा सीट पर भाजपा ने लगातार तीन बार जीत दर्ज की है। वर्तमान में यह सीट भाजपा सांसद अनुराग शर्मा के पास है, जो अपने दूसरे कार्यकाल में हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button