अमरोहा
दीवार उखाड़ने को लेकर मारपीट युवक बुरी तरह घायल।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा सैद नगली थाना क्षेत्र के गांव में ईटों की दीवार उखाड़ने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई मारपीट के दौरान एक युवक बुरी तरह घायल हो गया। 108 की मदद से घायल युवक सीएचसी पहुंचा जहां उसका उपचार किया गया। सैद नगली थाना क्षेत्र के गांव खरसोली निवासी राधेश्याम पुत्र हेम सिंह सोमवार की देर शाम अपनी ईंटों की दीवार को उखाड़ रहा था।तभी पड़ोसी रामकुमार के द्वारा उसका विरोध किया गया। पीड़ित का आरोप है कि रामकुमार एवं उसके पुत्रों ने गाली गलौज करते हुए उसकी पिटाई कर दी। मंगलवार की सुबह पीड़ित के द्वारा 108 एंबुलेंस को फोन कर मौके पर बुलाया जहां 108 एंबुलेंस ने घायल को नगर के सीएचसी में भर्ती कराया ।जहां उसका उपचार चल रहा है पीड़ित के द्वारा थाने में तहरीर दी जा रही है।



