गाजियाबाद

लोनी में अपराधियों के हौसले बुलंद

एक ही रात में दो युवकों को गोलियों से भूना

पुलिस की गश्त पर उठे सवाल, क्षेत्र में दहशत का माहौल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

लोनी। थाना लोनी बॉर्डर क्षेत्र में सोमवार रात उस समय हड़कंप मच गया जब माही वाटिका निवासी विजय कुमार के 22 वर्षीय बेटे आशु उर्फ़ राज को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। घटना घर से कुछ दूरी पर स्थित एक खाली प्लॉट के पास की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही परिजन घायल आशु को आनन-फानन में दिल्ली के ज़ी टीवी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इसी रात अंकुर विहार थाना क्षेत्र की नसबंदी कॉलोनी में भी 18 वर्षीय युवक, शाहिद के बेटे, को गोली मार दी गई। उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
एक ही रात में दो युवकों की गोली मारकर हत्या से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में पुलिस की गश्त नाम मात्र की रह गई है, जिससे अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं।
लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि लगातार हो रही घटनाओं के बावजूद गश्त और सुरक्षा व्यवस्था में कोई सुधार नहीं किया गया। वहीं, पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों में कानूनी कार्यवाही जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
फिलहाल, दोहरी वारदातों ने लोनी व आसपास के क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button