गोड्डा

रग्बी लीग में गोड्डा की बालिकाओं ने किया शानदार प्रदर्शन 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। खूंटी में आयोजित अस्मिता (अचीविंग स्पोर्ट्स माइलस्टोन बाय इंस्पायरिंग वूमेन थ्रू एक्शन) खेलो इंडिया रग्बी लीग में गोड्डा जिले की बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन किया। सीनियर बालिका और अंडर 18  बालिका वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया है। प्रतियोगिता 19 अक्टूबर को खूंटी स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित हुई थी। प्रतियोगिता के मैच लीग कम नॉक आउट पद्धति पर खेले गए थे। सीनियर    बालिका वर्ग की कप्तान आर्य कुमारी और अंडर 18  वर्ग की कप्तान  मुस्कान कुमारी व कोच करण कुमार कश्यप, मैनेजर शशि यादव व सोनू यादव  के कुशल खेल रणनीति के कारण ही ये संभव हो पाया। क्योंकि दोनों टीम अपने शुरुआती मैचों में अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रही थी। किंतु लीग मैच में अच्छा प्रदर्शन कर उन्होंने शानदार वापसी करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त करने में सफल रही। विजेता खिलाड़ियों एवं कोच और मैनेजर का स्वागत शारीरिक शिक्षा शिक्षको अंजर अहमद  सनी भारती, जहीर अब्बास, नीरज कुमार सिंह, अनंत कुमार यादव ने फूल माला पहनाकर किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button