
आरक्षक के 7500 पदों पर भर्ती परीक्षा 30 अक्टूबर से होगी या नहीं
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
भोपाल : 8 साल के लंबे अंतराल के बाद पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती होने वाली है इसके लिए कर्मचारी चयन मंडल ने नियम पुस्तिका जारी कर दी गई है नियमपुस्तिका के अनुसार मध्यप्रदेश सब इंस्पेक्टर के लगभग 500 पदों पर भर्ती होने वाली है इसके ऑनलाइन आवेदन 27 अक्टूबर 2025 से शुरू होंगे वही इसके ऑनलाइन आवेदन में संशोधन दिनांक 15 नवंबर 2025 तक कर सकते हैं लंबे अंतराल के बाद भर्ती आने से इस बार लगभग 5 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो सकते हैं आपको बता दें मप्र पुलिस में आरक्षकों के बाद अब उप निरीक्षक, सूबेदार, सूबेदार स्टेनोग्राफर और सहायक उप निरीक्षक अनुसचिवीय के पदों पर भी ट्रांसजेंडरों की भर्ती का प्रविधान किया गया है। इनकी भर्ती प्रक्रिया चल रही है प्रदेश सरकार के पूर्व के नियमों के अनुसार इन्हें ओबीसी श्रेणी में रखा जाएगा। सुप्रीम कोर्ट की व्यवस्था के बाद प्रदेश सरकार ने नियमों में बदलाव किया है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा व्यवस्था देने के बाद मप्र सरकार ने वर्ष 2021 में सभी विभागों में ट्रांसजेंडरों की भर्ती के संबंध में अधिसूचना जारी की थी, लेकिन पुलिस में इनकी भर्ती नहीं हो रही थी।
*आरक्षक के 7500 पदों पर भर्ती परीक्षा 30 अक्टूबर से होगी या नहीं*
आपको बता दें मुख्यमंत्री मोहन यादव ने तीन वर्ष के भीतर आरक्षकों के 22,500 पदों पर भर्ती करने के लिए कहा है। इस वर्ष ईएसबी और आगे दो वर्षों में पुलिस भर्ती बोर्ड से परीक्षा कराई जाएगी। आरक्षक और उप निरीक्षकों के अतिरिक्त पुलिस मुख्यालय में लिपकीय संवर्ग के 500 पदों पर भी भर्ती की जानी है। वहीं पुलिस आरक्षक भर्ती के ऑनलाइन आवेदन की तिथि को फिर से आगे बढ़ाया गया है जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है वह 22 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और आवेदन में संशोधन की तिथि 29 अक्टूबर 2025 कर सकते हैं ऐसे में अब 30 अक्टूबर को परीक्षा होने की संभावना बहुत कम है जल्द ही नई परीक्षा की तिथि जारी हो सकती है



