अमरोहा

ट्रैक्टर की टक्कर से वेल्डिंग मिस्त्री की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज।

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

 अमरोहा सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव हुसैनपुर में वेल्डिंग मिस्त्री की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक 45 वर्षीय राजाराम प्रजापति अपने गांव हुसैनपुर में ही वेल्डिंग का काम करके परिवार का पालन पोषण करता है।रविवार को राजाराम दिवाली के मौके पर घर के लिए जरूरी सामान लेने सैद नंगली गए हुए थे। बाजार से सामान लेकर घर वापिस आते समय जैसे ही राजा राम गांव हुसैनपुर मोड पर पहुंचे तो पीछे से आ रहे अनियंत्रित रोटावेटर जुड़ा ट्रैक्टर ने राजाराम को कुचल दिया जिनकी गंभीर हालत में मुरादाबाद के निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां सोमवार की देर रात डॉक्टरों ने राजाराम को मृत घोषित कर दिया। राजाराम की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहरा मच गया। दिवाली की खुशी मातम में बदल गई राजाराम ने अपने पीछे पत्नी के अलावा पांच बेटी दो बेटों को रोते बिलखते छोड़ा है । थाना अध्यक्ष विकास कुमार सहरावत ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर ट्रैक्टर कब्जे में ले लिया गया है अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज भी कर लिया गया है जल्दी ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया जाएगा और कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button