गोड्डा
दो दिवसीय स्पोर्ट्स मीट एंव वॉलीबॉल टूर्नामेंट का फीता काटकर किया गया उद्घाटन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बसंतराय/गोड्डा : बसंतराय प्रखंड क्षेत्र के राहा पंचायत के राहा के हृदय स्थलीय वॉलीबॉल खेल ग्राउंड राहा पर को-केयर फाउंडेशन कोरियाना के तत्वावधान में दो दिवसीय स्पोर्ट्स मीट एवं वॉलीबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन किया गया। स्पोर्ट्स मीट का उद्घाटन मुखिया सुशीला देवी, जिला पार्षद मो. एहतेशामउल हक एवं आजाद स्पोर्ट्स एण्ड यूथ क्लब के केंद्रीय अध्यक्ष मो सुलेमान जहांगीर आजाद, अब्दुल कयूम द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता फाउंडेशन के अध्यक्ष इंजीनियर मो इमरान ने किया। जबकि मंच का संचालन अलफलाह अकैडमी राहा के शिक्षक अत्ताउल्लाह ने किया। स्पोर्ट्स मीट का संचालन इंजीनियर मो फैयाज आलम के द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुखिया ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक बल को बढ़ाता है, बल्कि समाज में अनुशासन, एकता और भाईचारे की भावना भी जागते हैं। राहा पंचायत की धरती अब खेल और शिक्षा दोनों में नई पहचान बना रही है। वहीं, जिला पार्षद ने कहा कि नौजवानों के साथ समन्वय बनाकर समाज में समरसता को बढ़ावा देकर खेल एवं स्पोर्ट्स मीट के माध्यम से ही सशक्त समाज का निर्माण कर सकते हैं। विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार मो अब्दुल कयूम नईमी, झामुमो बसंतराय के संयुक्त सचिव मो मुबारक हुसैन, आजाद स्पोर्ट्स एण्ड यूथ क्लब के केंद्रीय कोषाध्यक्ष डॉ शम्स तबरेज विशेष रूप से मंच पर उपस्थित थे। वॉलीबॉल का उद्घाटन मैच अवतार न्यूज़ टीम बनाम ललमटिया के बीच हुआ। जिसमें अवतार न्यूज़ की टीम ने विजय प्राप्त की। फाउंडेशन के अब्दुल अजीज, दिवाकर कुमार शर्मा, नसीम सरफराज एवं समस्त सदस्यों ने पूरे कार्यक्रम को आकर्षक एवं रोचक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कल 23 अक्टूबर को वॉलीबॉल एवं स्पोर्ट्स मीट का पुरस्कार वितरण समारोह होगा। जिसमें मंत्री संजय प्रसाद यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। विशिष्ट तिथि के रूप में ट्रेड यूनियन लीडर डॉक्टर राधेश्याम चौधरी उपस्थित रहेंगे।



