
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आर्य समाज गली के पास स्थित जूते के गोदाम में सोमवार की देर रात अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। स्थानीय लोगों ने धुआं उठता देखा तो तत्काल इसकी सूचना गोदाम के मालिक एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ल को दी। सूचना मिलते ही राजेश शुक्ल मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचित किया।फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक गोदाम में रखे लाखों रुपये के जूते और अन्य सामान जलकर राख हो गए बताया जा रहा है कि इसमें करीब 10 लाख रुपए का नुक़सान हुआ है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि आग लगने के समय गोदाम बंद था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

