ललितपुर
स्मार्टफोन, टैबलेट की मांग को लेकर पंचायत सहायकों ने बीडीओ को ज्ञापन सौंपा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। विकास खण्ड बिरधा के पंचायत सहायकों ने पंचायत स्तर पर होने वाली डाटा फीडिंग को सुरक्षित बनाने के लिए स्मार्टफोन की मांग का ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौंपा। पंचायत सहायकों के एक समूह ने जिला सचिव अभिषेक बबेले और ब्लॉक अध्यक्ष रामबाबू के नेतृत्व में खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें पंचायत सहायकों ने मांग करते हुए कहा कि उनके द्वारा शासन की विभिन्न योजनाओं को ग्राम पंचायत स्तर पर क्रियान्वयन करने के लिए अपने निजी मोबाइल फोन का उपयोग किया जाता है जो कि उनकी निजी संपत्ति है और निजी मोबाइल में स्टोरेज एवं निजी डेटा चोरी की संभावनाएं भी बनी रहती है। अत: पंचायत सहायकों ने मांग की कि उन्हें शासन स्तर से मोबाइल फोन अथवा टैबलेट आबंटित किए जाए जिससे सरकारी कार्यों का क्रियान्वयन सुनियोजित ढंग से किया जा सके। ज्ञापन पर भूपेंद्र रमेशरा,अभिषेक बरोदिया,अजय बेटना,राजेंद्र झरकोंन, प्रमेंद्र ,शिल्पी, कलावती, कुसुम सहित अन्य पंचायत सहायकों के हस्ताक्षर बताए गए हैं।



