बरेली

तीन सौ बेड अस्पताल में  सीटी स्कैन शुरू, 60 मरीजों की हुई जांच

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली के तीन सौ बेड अस्पताल में एसी की आउटर यूनिट के कॉपर वायर चोरी होने के बाद ठप पड़ी सीटी स्कैन जांच छह दिन बाद सोमवार को शुरू हुई। 60 मरीजों की जांच हुई। इसमें 23 मरीज ऐसे थे, जिन्हें पूर्व में लौटाया गया था। वह यूनिट का संचालन शुरू होने का इंतजार कर रहे थे।
माहभर में ही तीन सौ बेड अस्पताल की सीटी स्कैन यूनिट के छह एसी की आउटर यूनिट के कॉपर वायर चोरी हो गए। अफसरों ने बजट का अभाव बताकर कोई व्यवस्था नहीं की। जांच के अभाव में गंभीर मरीज लौटाए जाने लगे। स्थानीय एक दैनिक अखबार  ने मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो अफसर चेते। फर्म को पत्र भेजकर वायरिंग सही कराने, उनकी सुरक्षा और निगरानी की व्यवस्था करने की हिदायत दी। इसके बाद फर्म ने एसी टेक्नीशियन को भेजकर व्यवस्थाएं कीं। सोमवार को यूनिट के बाहर सीसी कैमरे लगाने का काम चला और अंदर मरीजों की जांच हुई।
यूनिट प्रभारी डॉ. नसीम खान के मुताबिक, वायर चोरी के आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है। हालांकि, निगरानी और सुरक्षा के इंतजाम होने से भविष्य में वायर या अन्य कोई उपकरण चोरी की आशंका नहीं है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को यूनिट संचालन और व्यवस्था की जानकारी दे दी गई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button