श्रीमेवाड़-बागड़ मालवा जनजाति विकास संस्थान 12वां सम्मान समारोह 9 फरवरी को

एनपीटी बूँदी ब्यरो
बूँदी! श्री मेवाड़ बागड़ मालवा जनजाति विकास संस्थान द्वारा 12वीं अचल स्तरीय जनजाति प्रतिमा सम्मान एवं शिक्षक गौरव समारोह 2024 का आयोजन 9 फरवरी, 2025 को होगा! कार्यक्रम की तैयारी को लेकर संस्था की बैठक संस्थापक के केंद्रीय संयोजक और सांसद मन्नालाल रावत और अध्यक्षता प्रभु लाल डिंडोरी के नेतृत्व में मेवाड़ वागड़ मालवा अंचल के नो जिलों भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, सलूंबर, राजसमंद, सिरोही के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। संस्थान द्वारा प्रथम पुरस्कार पूरे अंचल में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिये श्री मानगढ़ घाम गौरव पुरस्कार, आदिवासी अंचल में सामाजिक जनचेतना तथा सहकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ठ सेवा देने वाले प्रतिनिधियों को वीर शहीद नानकजी भील सामाजिक नेतृत्व पुरस्कार’ तथा अंचल में आदिवासी प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए प्रतिबद्ध शैक्षणिक सेवाएँ प्रदान करने वाले सर्वसमाज के शिक्षकों को शहीद नाना भाई खांट शिक्षक गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। विद्यार्थी जिन्होंने कक्षा 10वीं एवं 12वीं में 80 प्रतिशत के अधिक अंक प्राप्त करने वाले हैं, को शहीद वीरबाला कालीबाई पुरस्कार दिया जायेगा।* *इसी प्रकार पीएचडी तथा गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले जनजाति विद्यार्थियों को ‘आदिकवि वाल्मीकि पुरस्कार, राज्य स्तर पर प्रतिष्ठित सेवाओं में चयनित युवाओं को राणा पूंजा प्रतिभा पुरस्कार, विद्यार्थी जिनका चयन मेडीकल एवंइन्जीनियरिंग पाठ्यक्रम में हुआ है उन्हें वीर एकलव्य पुरस्कार तथा राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न खेल स्पंधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जनजाति प्रतिभाओं को पद्मश्री लिम्बाराम खेल रत्न पुरस्कार से नवाज जायेगा। कार्यक्रम में कुल शिक्षकगण एवं प्रतिभाओं का सम्मान किया जावेगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न प्रकार की समितिया बनाई गई है*



