बालाघाट

वृद्धाश्रम मे मनाई गई दीपावली वृद्ध जनों को बाँटे सामान

बहु के जन्मदिन पर वृद्धाश्रम मे सास ने बांटी सामग्री

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बालाघाट : नर सेवा ही नारायण सेवा की भावना को लेकर इस बार उपनागरीय क्षेत्र भटेरा चौकी मे स्थित सहारा वृद्धाश्रम मे बुजुर्गो को सामग्री देकर और उनका सम्मान करके दीपावली पर्व मनाया गया जँहा वृद्ध जनों ने भी दीपावली पर्व की खुशियों को यादगार पल बताये

दीपावली पर्व के चलते इस वर्ष भटेरा चौकी वृद्धाश्रम मे बेसहारा वृद्धजनों के बीच समाजसेवीयो के द्वारा दीपावली पर्व मनाया गया जँहा बुजुर्गो का फूलमाला से सम्मान किया गया और फुष्प वर्षा करके उन्हें मिठाई खिलाई गई, जँहा आवश्यकता के अनुसार वृद्धजनों को कम्बल,गमछा और टेबल फेन उपहार स्वरुप भेंट किया गया, साथ ही वृद्धाश्रम मे व्यवस्था और वृद्धजनों का स्वास्थ्य पूछकर उन्हें जीवन के इस मोड़ पर ईश्वर भक्ति के साथ एक दूसरे का मनोबल बढ़ाकर जीवन को बेहतर रूप से जीने कहा गया,आपको बता दें की अपनी बहु के जन्मदिन पर उनकी सास श्रीमती अनुशया कंचन लाल लिल्हारे के द्वारा सामग्री भेंट की गयी और अपनी बहु निशा उर्फ़ कलावती लिल्हारे का वृद्धजनों के बीच केक काटकर और मिठाई देकर जन्मदिन भी मनाये इस दौरान समाजसेवी श्रीमती अनुशया लिल्हारे,यशवंत लिल्हारे,आशीष ठाकुर, हरीश लिल्हारे,महेश मोहारे,धनेन्द्र हनवत,डॉ कटरे,गंगा प्रसाद नागपुरे,रूप लाल कुतराहे,सतीश सोनी,विजेंद्र बढ़घय्या,मनीष लिल्हारे,इशिका लिल्हारे,इशांक लिल्हारे,वृद्धाश्रम के स्टॉफ मौजूद रहे

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button