सिंगरौली
गढवा पुलिस ने हत्या के आरोपी को किया गिरफ़्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली । पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देश एंवं अति. पु.अ. सर्वप्रिय सिन्हा एवं एसडीओपी राहुल कुमार सैयाम अनुभाग चितरंगी के कुशल मार्ग दर्शन मे निरी.विद्यावारिधी तिवारी थाना प्रभारी गढवा आरोपियो के धर पकड हेतु अलग अलग टीम गठित कर रवाना किये जो घटना के आरोपी को पकडने हेतु अलग अलग टीम गठित कर रवाना किये जो घटना के 48 घंटे के अन्दर उक्त हत्या का खुलासा व आरोपियों की गिरफ़्तारी की गई।
मिली जानकारी में बताया गया कि मामले मे फरियादी हरीशचन्द्र बसोर पिता गल्होरी बसोर उम्र 28 बर्ष निवासी ग्राम रेहडा थाना गढवा जिला सिगंरौली म.प्र. द्वारा रिपोर्ट लेख कराया कि दिनांक 19.10.2025 को आरोपी गुलब बसोर किसी के ट्रैक्टर से अपना खेत जुतवा रहा था तो आहत सुरेश बसोर की मेड को जुतवा दिया जिससे सुरेश वसोर द्वारा जाकर मना किया गया उसी रंजिश की बात को लेकर शाँम करीब 07.00 बजे आरोपी गुलाब बसोर एंब अन्य तीन के द्वारा माँ बहन की अश्लील गाली देकर आहत सुरेश बसोर को लाठी एव बरछा से मारपीट कर गंभीर चोट पहुचाई गई। रिपोर्ट पर अपराध क्र. 301/25 धारा 296,115(2),351(2),109, 3(5) बीएनएस का पंजीबध्द कर विवेचना की जा रही थी दौरान विवेचना आहत सुरेश कुमार बसोर का ईलाज के दौरान जिला अस्पताल सह ट्रामा सेन्टर बैढन मे दिनांक 20.10.2025 को मृत्यु हो गई जिससे मामले मे धारा 103(1) बीएनएस बढाया जाकर विवेचना मे लिया गया।
उक्त कार्रवाई में निरी विद्यावारिधि तिवारी, उनि सुरेश वर्मा, उनि सी के प्रजापति, सउनि रामचरण सतनामी, प्रआर. 392 पुष्पराज सिह,आर. 128 अमित यादव,आर. 188 नवीन सिह,आर 700 अजीत उपाध्याय, 615 महेश जाधव, 498 बिट्टू सिह, आर.504 जयप्रकाश पाल, आर 612 चन्दन हटीला।



