गोड्डा
चिहारी पीठ छठ घाट की सफाई और सजावट की तैयारी शुरू
- चैती दुर्गा पूजा समारोह समिति के युवाओं ने संभाली जिम्मेदारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
पथरगामा। आगामी छठ पर्व को लेकर चिहारी पीठ स्थित छठ घाट की साफ-सफाई और साज-सज्जा का कार्य शुरू हो गया है। चैती दुर्गा पूजा समारोह समिति के युवाओं ने घाट पर श्रद्धालुओं और ब्रतियों की सुविधा तथा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तैयारियों में जुट गए हैं। समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार महतो के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई। जिसमें छठ पर्व को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि छठ घाट की पूरी तरह सफाई की जाएगी। साथ ही लाइट सजावट, वाद्य यंत्र की व्यवस्था और श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी। समिति सदस्यों ने बताया कि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए विशेष प्रबंधन किया जा रहा है। स्थानीय युवाओं की टीम पूरे उत्साह के साथ घाट की तैयारियों में लगी हुई है।



