अमरोहा

प्रेम प्रसंग के शक में तीन युवकों की पिटाई

अमरोहा में ग्रामीणों ने की मारपीट, थाने में सुलह के प्रयास जारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा जनपद में आदमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग के शक में तीन युवकों की पिटाई का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने युवती से संबंध होने के संदेह में इन युवकों को पकड़ा और उनके साथ मारपीट की। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना के बाद दोनों पक्षों को आदमपुर थाने लाया गया, जहां सुलह के प्रयास जारी हैं।
यह घटना मंगलवार रात करीब 8 बजे हुई। बताया जा रहा है कि गांव के एक व्यक्ति को अपनी बेटी के किसी युवक से प्रेम संबंध होने का संदेह था। इसी संदेह के कारण, जब एक युवक अपने दो साथियों के साथ गांव के पास से गुजर रहा था, तो युवती के परिजनों ने उन्हें रोक लिया। परिजनों ने युवकों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने युवकों को हमलावरों से छुड़ाया। इस दौरान मौके पर काफी देर तक तनाव का माहौल बना रहा। यह पूरी घटना एक निजी अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें लाठी-डंडे लिए ग्रामीण मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
सूचना मिलने पर आदमपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले आई। दोनों पक्षों ने पुलिस को अपनी-अपनी शिकायतें दी हैं। रात से ही थाने में पंचायत चल रही है, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकल सका है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button