गोड्डा

छठ पर्व की तैयारी को लेकर उपविकास आयुक्त ने किया छठ घाटों का निरीक्षण, दिए निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
महागामा। आगामी छठ महापर्व को लेकर तैयारी का जायजा लेने उपविकास आयुक्त दीपक कुमार दूबे ने महागामा नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी कार्य समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरे हों, ताकि छठ व्रतियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। डीडीसी ने क्रमवार दुर्गा मंदिर पोखर, विसर्जन तालाब, महुआरा तालाब, लक्ष्मणबांध पोखर और बसवा पोखर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाटों की साफ-सफाई, चेंजिंग रूम निर्माण, बेरिकेडिंग, डेंजर जोन की पहचान, गोताखोरों की तैनाती, विद्युत व्यवस्था और पहुंच पथ की मरम्मती जैसे कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने पदाधिकारी को कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। छठ पर्व श्रद्धा और आस्था का सबसे बड़ा लोकपर्व है, ऐसे में प्रशासन का दायित्व है कि सभी तैयारियां समय पर और व्यवस्थित रूप से पूरी की जाएं। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी आलोक वरन केसरी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद, नगर प्रशासक सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अरविंद प्रसाद अग्रवाल, सिटी मैनेजर रोहित कुमार गुप्ता, सीओ डॉ. खगेन महतो, बीडीओ  सोनाराम हांसदा, पुलिस निरीक्षक उपेंद्र कुमार महतो, थाना प्रभारी मनोज पाल सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button