अमेठी

डीएपी खाद न मिलने पर किसानों ने किया विरोध प्रदर्शन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

 

अमेठी -संग्रामपुर। स्थानीय विकास खंड में डीएपी खाद की भारी कमी से परेशान किसानों ने गुरुवार को किसान केंद्र पर विरोध प्रदर्शन किया। किसानों का कहना है कि रबी फसल की बुवाई का समय चल रहा है, लेकिन खाद न मिलने से बुवाई प्रभावित हो रही है।
वहीं किसानों ने आरोप लगाया कि कई दिनों से वे खाद केंद्रों के चक्कर काट रहे हैं।फिर भी उन्हें पर्याप्त मात्रा में डीएपी नहीं मिल पा रही है। खाद की कमी के कारण मटर, सरसों, चना और आलू जैसी फसलों की बुवाई प्रभावित हो रही है।
किसानों ने यह भी बताया कि धान क्रय केंद्र न खुलने से उन्हें अपना धान औने-पौने दामों में बेचना पड़ रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है।
कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बृजेश मिश्र ने कहा कि किसान कई दिनों से खाद के लिए भटक रहे हैं, लेकिन उन्हें पर्याप्त डीएपी नहीं मिल पा रही है। उन्होंने धान क्रय केंद्र न खुलने की समस्या पर भी चिंता व्यक्त की।
बृजेश सिंह बंटी ने कहा कि किसानों को डीएपी खाद के लिए लगातार भटकना पड़ रहा है, जिससे रबी की बुवाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने सरकार से तुरंत खाद उपलब्ध कराने और धान क्रय केंद्र खोलने की मांग की है। अन्यथा किसान बड़े आंदोलन पर उतरेंगे।
इस विरोध प्रदर्शन के दौरान बृजेश सिंह बंटी, विनोद सिंह, सुनील सिंह, बृजेंद्र सिंह लोहा, आनंद तिवारी, सुभाष सिंह, पांडेश्वर जोरिया, नंदू कश्यप, राजेंद्र यादव, सत्येंद्र सिंह और मुन्ना सिंह सहित कई किसान मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button