गोड्डा

पथरगामा में “आदि कर्मयोगी अभियान” को लेकर प्रखंड स्तरीय उन्मुखीकरण बैठक आयोजित

 जन-सहभागिता से अभियान को सफल बनाने का लिया गया संकल्प

नेशनल प्रेस टाइम्स व्यूरो
गोड्डा,पथरगामा प्रतिनिधि: – पथरगामा प्रखंड कार्यालय सभागार में सोमवार को “आदि कर्मयोगी अभियान” के तहत एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी  नितेश कुमार गौतम ने की।
बैठक में प्रखंड के सभी पंचायतों के मुखिया, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, वार्ड सदस्य, स्वयंसेवक, प्रदान और जेसलपीएस प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस अवसर पर बीडीओ श्री गौतम ने अभियान के उद्देश्यों, क्रियान्वयन रणनीति तथा ग्राम स्तर पर जन-सहभागिता की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की।
प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री गौतम ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों से अपील किया कि वे अभियान को जमीनी स्तर पर सफल बनाने के लिए अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं और समाज के हर वर्ग को इससे जोड़ने में सहयोग करें।
बैठक के दौरान जानकारी दी गई कि पथरगामा प्रखंड के अंतर्गत चयनित 07 पंचायतों के 13 ग्रामों में “आदि कर्मयोगी अभियान” संचालित किया जाएगा। इन ग्रामों में से प्रत्येक में 20 शिक्षित युवक-युवतियों का चयन कर उन्हें इस अभियान से जोड़ा जाएगा, जिससे स्थानीय नेतृत्व को सशक्त किया जा सके।
अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के लिए प्रखंड कार्यालय, प्रदान, जेसलपीएस  तथा अन्य विभागों की संयुक्त भूमिका को अहम बताया गया।
मौके पर प्रखंड प्रमुख, उप प्रमुख, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अजय कुमार जायसवाल, प्रभारी पंचायती राज पदाधिकारी सपना कुमारी, प्रखंड समन्वयक मुकेश कुमार मंडल, पीएचईडी अभियंता रूपेश कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी बाबूलाल पंडित, गुड़िया रानी, परमानंद दास सहित सभी प्रखंड कर्मी उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button