रामपुर शाहबाद
बाईको की भिड़ंत में चार गंभीर रूप से घायल दो रेफर।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। बाईको की आमने सामने की भिड़ंत में चार गंभीर रूप से घायल एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी शाहबाद में कराया भर्ती सिरौली थाना क्षेत्र के ग्राम खुर्द निवासी राशिद बाइक से बहन रीना और रीना की तीन वर्षीय बेटी आयशा के साथ बिलारी से दवा लेने के लिए जा रहा था सैफनी थाना क्षेत्र के खरसोल निवासी 50 वर्षीय वासुदेव चौराहे से दूध लेने के लिए निकले तभी दोनों बाइक आपस में टकरा गई और दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए चौराहे पर मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी एंबुलेंस को दी एंबुलेंस की सहायता से चारों घायलों को समुदाय स्वास्थ्य केंद्र शाहबाद पहुंचाया डॉक्टर ने सभी घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। रीना और वासुदेव की हालत को गंभीर देखते हुए बेहतर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रामपुर रेफर कर दिया।



