अमेठी

पाप और पुण्य का लेखा जोखा चित्रगुप्त भगवान ही करते है

भगवान चित्रगुप्त की मनाई गई जयंती

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

 

अमेठी। जनपद में कायस्थ समाज के लोगों ने भगवान चित्रगुप्त जी की जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया। अमेठी के रामलीला मैदान में प्रदीप चित्रगुप्त कायस्थ महासभा के तत्वावधान में प्रदीप कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट के अध्यक्षता में पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सभी कायस्थ समाज के लोग सम्मिलित होकर भगवान चित्रगुप्त का विधि पूजा अर्चन करके सामूहिक पूजन अर्चन किया गया और प्रदीप चित्रगुप्त महासभा अमेठी के अध्यक्ष ने कहा कि हम सभी कायस्थ भगवान चित्रगुप्त के ही वंशज है। पाप और पुण्य का लेखा जोखा चित्रगुप्त भगवान ही करते है। आज हमारा शैक्षिक समाज उपेक्षा शिकार होता चला आ रहा है। हमारे समाज के बहुत से प्रतिभाशाली लोग हर क्षेत्र में अपना प्रभुत्व शैक्षिक आधार पर कायम किया है। कायस्थ समाज जब तक राजनीति में अपनी भागीदारी नहीं करेगा तब तक कायस्थ समाज का विकास नहीं हो सकता। जब देश आजाद हुआ तब समाज के ही राष्ट्रपति डॉ० राजेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ० सम्पूर्णानन्द सक्सेना जी बिहार के मुख्य राधाकृष्णा सक्सेना और देश को आजादी दिलाये जाने में सर्वप्रथम अहम भूमिका सुभाष चन्द्र बोस जी का अध्यात्मिक क्षेत्र में स्वामी विवेकानन्द और स्वामी महेश योगी जिन्होने हॉलेन्ड में राम जानकी का स्वर्ण सिक्का चलाया। साहित्यकार मुंशी प्रेम चंद्र जी, महिला लेखिका महादेवी वर्मा बाला साहब ठाकरे फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन लोगों ने कायस्थ समाज का परचम पूरे देश में लहराया। लेकिन आज 100 प्रतिशत साक्षर समाज वर्तमान राजनीति में उपेक्षा का शिकार हो रहा है। अपने बलबूते और माध्यम से अपना जीवकोपार्जन कर रहा है। अब समय आ गया है कि संख्या ताकत दिखाने का हमारे समाज में 90 प्रतिशत करीब कमजोर बेसहारा लोग जिन्दगी जीकर और रोज कमाकर अपना जीवन व्यतीत कर रहा है। ऐसी दुर्दशा अन्य किसी समाज की नहीं है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संपादक संतोष श्रीवास्तव ने कहा कि कायस्थ समाज सदैव समाज को एक नई दिशा देने का कार्य किया। आपस में एक जुट होकर पहले भगवान चित्रगुप्त का मंदिर निर्माण की पहल हो। कार्यक्रम में रमेश श्रीवास्तव अलख श्रीवास्तव डा सत्येंद्र श्रीवास्तव महेश नारायण श्रीवास्तव सुशील श्रीवास्तव,रमेश कुमार श्रीवास्तव शिव कुमार श्रीवास्तव विजय कुमार श्रीवास्तव अरविंद श्रीवास्तव, ओम श्रीवास्तव अजय कुमार श्रीवास्तव किशन कुमार श्रीवास्तव के०डी० कुमार चन्दिका प्रसाद श्रीवास्तव हरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, रवि शंकर श्रीवास्तव, अशोक श्रीवास्तव दीपक चन्द्र श्रीवास्तव शिवपूजन कुमार श्रीवास्तव संगीता श्रीवास्तव, शिखा श्रीवास्तव रेनू श्रीवास्तव अन्य शामिल रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button