हापुड़

दो बच्चों की मां होने वाले जीजा के साथ हुई फरार ….

पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी ...

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

हापुड (यूपी) – हापुड़ से रिश्तों को झकझोर देने वाला एक ऐसा मामला सामने आया है जहाँ दो बच्चों की माँ अपनी शादी के 12 साल बाद अपने होने वाले जीजा ( छोटी बहन के होने वाले पति ) प्रेमी के साथ फरार हो गई।

मामला हापुड नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। पीड़ित पति ने बताया कि उसने अपनी छोटी साली का रिश्ता आरोपी मोनू के साथ तय कराया था । रिश्ता होने के बाद मोनू का पीड़ित पति के घर पर आना जाना शुरू हो गया, इस दौरान आरोपी मोनू ने अपनी बड़ी साली का फोन नंबर ले लिया और उससे बातचीत करने लगा । बातचीत के दौरान दो बच्चों की मां और पीड़ित पति की पत्नी रोहिणी को मोनू ने प्रेमजाल में फंसा लिया । प्यार होने के बाद रोहिणी अपने दो  मासूम बच्चों को छोड़कर आरोपी मोनू के साथ घर से फरार हो गई । अब पत्नी की वापसी के लिए मासूम बच्चों सहित पीड़ित पति और उसका परिवार इधर उधर भटक रहा है ।

पीड़ित पति ने बताया कि  उनकी पत्नी रोहिणी घर से 50 हजार रुपये नकद और करीब 5-6 लाख रुपये के सोने-चाँदी के जेवरात लेकर अपनी छोटी बहन के होने वाले पति मोनू के साथ  भाग गई है । उसका कहना है कि मोनू पहले से ही उनकी पत्नी के संपर्क में था और मौके की तलाश में था। अ अपनी पत्नी की तलाश में दर-दर भटक रहा है और पुलिस से बरामदगी की गुहार लगा रहा है।

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और फिलहाल पुलिस छानबीन में जुटी है और फरार महिला व उसके प्रेमी की तलाश जारी है। प्यार के नाम पर परिवार तबाह करने की ये घटना एक बार फिर समाज को सोचने पर मजबूर कर रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button