
नूआं की बेटी शिवागी धाभाई व सरिता कंवर का आरएस में चयन होने पर किया सम्मान
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झुंझुनूं। जिले के नूआं जनहितएकता समिति द्वारा मुख्य बाज़ार में धाभाई गढ़ के सामने राजस्थान प्रशासनिक सेवा में नूआ की बेटी शिवागी धाभाई पुत्री प्रदीप धाभाई,सरिता कंवर पुत्री सूबेदार शिवभगवान सिंह, लेक्चरर करीना धाभाई पुत्री कैशर देव सिंह,जूनियर लिगल ऑफिसर नितिका सिंह पुत्री केलाश धाभाई एवं फ़ूड सेफ़्टी ऑफिसर नीरज कुमार रावत का माला शॉल व मोमेंटो देकर पिलानी विधायक पितराम काला के मुख्यातिथि में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जनहित एकता समिति अध्यक्ष ज़ाकिर झुंझुनूंवाला ने कहा कि क़ाबिल प्रतिभाओं की क़ाबिलियत का सम्मान करना चाहिए क्योंकि होनहार चयनित होने वाले युवा प्रतिभाओं का सम्मान करने से समाज में सौहार्द का माहौल बनता हैं। मुख्य आतिथि पिलानी विधायक पितराम काला ने संबोधित करते हुए कहा कि समाज में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने से विकास के रास्ते खुलेंगे क्योंकि महिला सशक्तिकरण से समाज मजबूत होता है इसलिए महिलाओं को आगे लाने के लिये सार्वजनिक स्थानों पर सफल होने वाली महिलाओं का सम्मान करना चाहिये ताकि तैयारी करने वाली लड़कियों का हौशला बढ़ाया जा सके। आरएस में चयनित होने वाली शिवांगी धाभाई ने कहा कि घूँघट हो या बुर्का आगे बढ़ने के लिये शिक्षा जरूरी हैं। इस अवसर पर बतौर विशिष्ट अतिथि कनिष्ठ अभियंता पीडब्ल्यूडी नीलम सांगवान,बख्तावरपुरा सरपंच अनिल कटेवा,समाजसेवी गुलज़ार फ़ोजी,लाम्बा गोठड़ा सरपंच सुरेश सैनी,कप्तान शंकर सिंह,सूबे शिवभगवान सिंह,थानेदार प्रताप सिंह धाभाई,कायमखानी सदर सफ़ीक़ खाँ मंचासीन रहे।कार्यक्रम का संचालन आरिफ़ मामा ने किया। इस अवसर पर मास्टर लियाकत अली,मास्टर हाफिज खाँ,मास्टर साजिद किलानिया,शाहिद खान,जावेद झुनझुनुवाला,मोहम्मद उमर,समाजसेवी खेमसिंह धाभाई,सूबेसिंह रावत,महेश तनेज़ा,नवीन न्यागली,कप्तान घासीराम,सरपंच कुलदीप सिंह,माया देवी,अध्यापिका अमीषा,सुलोचना देवी,आशा देवी,जितेंद्र गोरसी,पंकज खेमचदानी,जितेन्द्र भड़ाना,हवलदार सुमेर सिंह,सवाई सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।



