ललितपुर
सिद्धि जागरण सप्ताहिक समाचार पत्र का हुआ विमोचन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। सिद्धि बाहुवली हॉस्पिटल परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान साप्ताहिक समाचार पत्र सिद्धि जागरण का विमोचन किया गया। वक्ताओं कहा कि समाचार पत्र समाज में विकासात्मक नजरिए से अपनी भूमिका निभाएगा। अन्य वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान में पत्रकारिता में गिरावट देखी जा रही है, जिस पर चिन्तन की जरूरत है। वक्ताओं ने स्व.डा.बाहुबली जैन एवं स्व.अशोक जैन द्वारा किये गये समाजसेवी कार्यो का उल्लेख किया। मौके पर सिद्धि समूह द्वारा चिकित्सा एवं मीडिया के माध्यम से विकास में निभाई गयी भूमिका का उल्लेख किया। उन्होंने समाचार पत्र के संचालन में पूर्ण सहयोग का भरोसा जताते हुये कहा कि समाचार पत्र अनवरत संचालित होता रहेगा। इस दौरान सिद्धि समूह डायरेक्टर पत्रकार विपुल जैन, वरिष्ठ पत्रकार रवीन्द्र दिवाकर, अविनाश त्रिपाठी, लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा, अजित भारती, रवि चुनगी, डा.दीपक चौबे, डा.संतोष जैन, नपाध्यक्ष प्रतिनिधि विवेक जैन, अनन्त सर्राफ, संजय पवैया, शैलेष जैन आदि मौजूद रहे। संचालन मनीष जैन पवैया ने व आभार सम्पादक व छाती रोग विशेषज्ञ डा.आलोक जैन ने जताया। अंत में जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण, नीमा अध्यक्ष डा.एस.पी.पाठक, सिद्धि समूह के चेयरमैन भूपेन्द्र जैन, लाइन्स क्लब डिस्ट्रिक गवर्नर सन्मति सराफ, बुविसे प्रमुख हरीश कपूर टीटू, राजकुमार जैन, मुन्नालाल जैन, प्रेस क्लब संरक्षक सरदार मंजीत सिंह, प्रेस क्लब उपाध्यक्ष विजय जैन कल्लू, महामंत्री अमित सोनी एवं सिद्धि जागरण समाचार पत्र के प्रधान सम्पादक डा.आलोक जैन ने समाचार पत्र का विमोचन किया।



