विधायक संजीव सरदार ने दिया बागबेड़ा जनता को सौगात
MLA Sanjeev Sardar gave a gift to the people of Bagbeda

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पूर्वी सिंहभूम। जमशेदपुर के बागबेडा थाना अन्तर्गत बागबेड़ा बड़ा हनुमान मंदिर के समीप रामनगर में मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना का शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे सांसद विद्युत वरना महातो और विधायक संजीव सरदार पहुंचे। जंहा सयुंक्त रूप से नारियल फोड कर सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा दो करोड़ 32 लाख की लागत से 4.5 किलोमीटर सड़क का निर्माण कराया जायेगा। वही विधायक संजीव सरदार ने मीडिया को साझा करते हुए कहा कि अपनी चुनावी वादों को पूरा करते हुए और बागबेड़ा की जनता की वर्षो पुरानी मांग को पूरा करते हुए इस सड़क का शिलान्यास किया गया। कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के द्वारा पूरे झारखंड में मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत पुरे झारखण्ड मे सड़कों की जाल बिछाने का काम कर रहे हैं और इसी के तहत इस सड़क का शिलान्यास किया गया। जहां पोटका विधानसभा क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति को सड़क की वजह से परेशानियों का सामना ना करना पड़े। इस दौरान जिला परिषद सदस्य कविता परमार, जगत माडी, मुखिया मायावती टुडू, द्रौपदी मुंडा समेत कई सारे जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय मौजूद रहे।



