अमरोहा

किसान की हत्या में फरार 25 हजार का इनामी गिरफ्तार।

"दो दिन पहले एसपी ने घोषित किया था इनाम, शराब पार्टी के बाद मारी थी गोली।"

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
अमरोहा जनपद पुलिस ने कांठ रोड पर हुए किसान भूरे की हत्या के मामले में ₹25,000 के इनामी बदमाश मनोज को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी दिल्ली-मुरादाबाद हाईवे पर मोगा होटल के पास से शुक्रवार रात को की गई।यह घटना बीते 12 अक्टूबर की रात अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के कांठ रोड पर हुई थी। शराब पार्टी के दौरान बदमाशों ने हाशमपुर गांव निवासी किसान भूरे पुत्र राम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में पहले ही तीन अन्य बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। शेष दो फरार बदमाशों पर अमरोहा के एसपी अमित कुमार आनंद ने दो दिन पूर्व 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। क्षेत्राधिकारी अवधवान सिंह भदोरिया ने बताया कि गिरफ्तार किया गया बदमाश मनोज पुत्र नेपाल, हाशमपुर गांव का निवासी है। उसे दिल्ली-मुरादाबाद हाईवे पर मोगा होटल के पास से पकड़ा गया। इस हत्याकांड में फरार चल रहे एक अन्य बदमाश गुड्डू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस का कहना है कि उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button