बरेली
जिलाधिकारी, तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक
द्वारा कंप्यूटर ऑपरेटर व पुलिस भर्ती परीक्षाओं हेतु ब्रीफिंग कर दिशा-निर्देश जारी"

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : 01.11.2025 को आयोजित होने वाली कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए भर्ती परीक्षा तथा 02.11. 2025 को होने वाली उपनिरीक्षक (गोपनीय), सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) और सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) भर्ती परीक्षाओं के संबंध में आज दिनांक 25.10.2025 को संजय कम्युनिटी हॉल, बरेली में एक महत्वपूर्ण ब्रीफिंग का आयोजन किया गया। इस ब्रीफिंग की अध्यक्षता जिलाधिकारी, बरेली तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई।
ब्रीफिंग में परीक्षाओं के सुचारु और निष्पक्ष संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने सभी संबंधित कर्मचारियों को परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और अन्य प्रशासनिक तैयारियों को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यह भी सुनिश्चित किया गया कि परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और परीक्षा प्रक्रिया पारदर्शी व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो। जिला प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा सभी आवश्यक तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं, ताकि परीक्षाएँ निर्विघ्न और व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सकें। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक (यातायात), नगर मजिस्ट्रेट, क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।




