खैरथल
सद्बुद्धि भजन संध्या में भजनों का लगाया सुर, झूम उठे श्रद्धालु

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल : जिला बचाओ संघर्ष समिति के आंदोलन को आज 80 दिन पूरा होने पर धरना स्थल पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गये सुबह संघर्ष समिति के साथ खैरथल जिले के लोगों ने खैरथल स्थित गौशाला मे गौ सवामणी की और गौ सेवा करके गोमाता से आंदोलन की सफलता का आर्शिवाद लिया गो सवामणी के अवसर पर विधायक दीपचन्द खैरिया, गिरीश डाटा, महेंद्र जांगिड़, शिवचरण गुप्ता, दीपक चौधरी, वीर सिंह ढ़िल्लन, सर्वेश गुप्ता सहित युवा मौजूद रहे
*शाम को सद्बुद्धि भजन संध्या का हुआ आयोजन
धरना स्थल पर शाम को सरकार और सरकार के नुमांदो को सद्बुद्धि के लिए भजन संध्या का कार्यक्रम किया गया। आयोजकों ने बताया गया कि खैरथल-तिजारा जिले का नाम और स्थान बदलने पर जब खैरथल जिले के लोगों ने विरोध शुरू किया तो एक बडे नेता ने यहां के लोगों पर धार्मिक टिप्पणी की गई आज के धार्मिक कार्यक्रम मे उनके लिए भी जबाब है। इस दौरान गायक कलाकारों द्वारा भजनों की सुर ताल लगाई गई। जिस पर भक्तगण झूम उठे.गायक कलाकारों ने बीच बीच में प्रसंगों के माध्यम से संघर्ष की जीत तय बताई और सरकार को जनता की राय माननी ही पड़ेगी विश्वास दिलाया भजन संध्या मे गणेश वंदना से शुरूआत हुई और हनुमान जी महाराज, श्री श्याम जी ,भृतहरी महाराज पर गायक कलाकार कुमकुम शर्मा, औमप्रकाश रोघा, गिरीश डाटा ,शिवचरण गुप्ता नारायण छागाणी, पंकज रोघा, सर्वेश गुप्ता, गिरीश लोढ़ा, महेंद्र जांगिड़, अनील रोहिल्ला, बंटी शर्मा हरसोली,अखलेश कौशिक,रामकरण चौधरी, श्यामलाल शर्मा ,संजय महावर,योगेश गूजर,निक्की प्रजापत, रामचंद्र कामरेड ,महेश वासु,अभिषेक हेड़ाऊ कंवल जीत सिंह सुनीलकुमार शर्मा,,वीर सिंह ढ़िल्लन, दीपक चौधरी,सहित बडी संख्या मे ग्रामीणों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवई



