जामताड़ा

कर्माटांड़ में छठ घाट तक पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शुभारम्भ

Inauguration of PCC road construction work till Chhath Ghat in Karmatand

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
जामताड़ा। कर्माटांड़ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कर्माटांड़ मुख्य सड़क से छठ तालाब तक पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ शनिवार को किया गया। इस शुभ अवसर पर बाजार के प्रसिद्ध व्यवसायी एवं सामाजिक कार्यकर्ता मुन्ना जयसवाल ने नारियल फोड़कर निर्माण कार्य की शुरुआत की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता व विधायक कार्यकर्ताउपस्थित रहे। यह सड़क लंबे समय से बाजारवासियों की प्रमुख मांग रही थी। करीब 10 वर्षों से अधूरी पड़ी इस मांग को पूरा होते देख स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल देखा गया। मौके पर मौजूद लोगों ने सारठ विधानसभा क्षेत्र के विधायक चुन्ना सिंह एवं उनके प्रतिनिधि राहुल सिंह के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उनके प्रयासों से ही यह महत्वपूर्ण योजना साकार हो सकी है। शुभारम्भ के दौरान बाजार परिसर में “जय छठी मैया” के जयघोष गूंज उठे और लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। ग्रामीणों ने कहा कि इस सड़क के बनने से छठ तालाब जाने में काफी सुविधा होगी, विशेषकर आगामी छठ पर्व में श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी। कार्यक्रम में मोहन साह, सोनी गुप्ता, कंचन पोद्दार, विनोद मंडल, टिंकू रेखन, रंजीत मंडल, हरेराम यादव बबलू साह,रोहन गुप्ता, नंदू साह,आदित्य साह,मंथन गुप्ता,सहित दर्जनों ग्रामीण एवं बाजारवासी उपस्थित थे। समारोह का माहौल पूरी तरह उल्लासमय रहा और लोगों ने विधायक तथा प्रशासन के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button