विश्व कल्याण और पर्यावरण संरक्षण के लिए होगा महायज्ञ
रुकंसर में होगा 21 कुण्डीय गोपुष्टि शिवशक्ति महायज्ञ।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
सीकर। विश्व कल्याण और पर्यावरण संरक्षण चेतना के लिए महाराज शेरनाथ आश्रम रुकंसर में गोपुष्टि शिवशक्ति महायज्ञ का आयोजन होगा रुकंसर धाम के व्यवस्थापक योगी कैलाश नाथ महराज ने बताया कि ये यज्ञ 26 से 30 अक्टूबर तक चलेगा जिस में 26 को विशाल कलश यात्रा होगी जिस में मातृशक्ति भाग लेगी हवन प्रतिदिन होगे जिस में जोड़े से भक्त भाग ले सकेंगे इस आयोजन भजन सम्राट गुलाबनाथ महराज प्रतिदिन 1 बजे से 3 बजे तक भजनों की गंगा बहाएंगे। इस आयोजन के लिए सभी भक्तगण पहुंचना शुरू हो गए है आश्रम में बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही है।यज्ञ का महत्व आध्यात्मिक, सामाजिक और वैज्ञानिक पहलुओं में है, क्योंकि यह आत्मा को शुद्ध करने, पर्यावरण को शुद्ध करने और सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करने का एक प्राचीन अनुष्ठान है। शास्त्रों में इसे ‘सर्वश्रेष्ठ कर्म’ माना गया है, जो व्यक्ति को भौतिक सुख, आध्यात्मिक संपदा और मोक्ष प्राप्ति में मदद करता है। यह देवताओं के प्रति समर्पण भाव व्यक्त करने और वातावरण में सकारात्मकता फैलाने का भी एक तरीका है।



