सांसद विजय कुमार हसदा ने गांवों का दौरा कर जनसमस्याओं से हुए रुबरु, सड़क निर्माण कार्य का किया शिलान्यास
MP Vijay Kumar Hasda visited villages to understand public problems and laid the foundation stone for road construction.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। राजमहल लोकसभा क्षेत्र के युवा सांसद विजय कुमार हांसदा जी ने महेशपुर प्रखंड के कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया। उन्होंने बड़कियारी,देवीनगर, गांगमुंडी, अभुआ, मुर्गाडांगा, काखजोल गांव का भ्रमण किया। इस दौरान झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम, जिला सचिव माईकिल मुर्मू, केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी, सांसद प्रतिनिधि श्याम यादव और केंद्रीय समिति सदस्य पिंकु शेख सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। गांव-गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने आदिवासी परंपरा के अनुसार सांसद एवं जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। ग्रामीणों ने माला पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने अपने क्षेत्र की अनेक मूलभूत समस्याओं जैसे आवास, पेयजल, सड़क, बिजली, पेंशन और स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी सांसद को दी। सांसद विजय हांसदा जी ने एक-एक समस्या को गंभीरता से सुना और तत्काल कार्रवाई के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि पेयजल संकट को प्राथमिकता में लेते हुए शीघ्र ही डीप बोरिंग की व्यवस्था कराई जाएगी ताकि ग्रामीणों को स्वच्छ पानी उपलब्ध हो सके। सांसद विजय कुमार हांसदा ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार जनता के उत्थान और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें और सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाए। इसी क्रम में झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने आगामी मतदाता पुनरीक्षण अभियान की जानकारी दी और कहा कि यदि किसी को नाम जोड़ने या संशोधन कराने में कठिनाई होती है तो वे पार्टी के बीएलए से सम्पर्क करें ताकि हर योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो सके। क्षेत्र की समस्याओं का जायजा लेने के उपरांत सांसद विजय हांसदा जी ने अभुआ पंचायत के मुर्गाडांगा और जयनगरा पंचायत के हरिदासपुर गांव में डीएमएफटी मद से स्वीकृत दो सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास नारियल फोड़कर और फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास की रीढ़ होती हैं, इसलिए निर्माण कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने संवेदक को स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण किया जाए ताकि ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा हो और क्षेत्र का विकास तेजी से हो सके। सांसद के इस जनसंपर्क दौरे से ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखा गया। लोगों ने कहा कि सांसद विजय हांसदा। लगातार जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं और उनके समाधान के लिए तत्पर हैं। ग्रामीणों ने उनके प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जनप्रतिनिधियों से ही क्षेत्र का वास्तविक विकास संभव है। इस मौके पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेम्ब्रम, प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद, पाकुड़िया प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा,जिला संगठन सचिव अनारूद्दीन मियां, जिला सह सचिव लाल मुहम्मद अंसारी, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रुहुल अमीन व सगीर अंसारी, प्रखंड सचिव जेम्स सुशील हेम्ब्रम, उपाध्यक्ष एनामुल हक, प्रखंड उपाध्यक्ष मईनुद्दीन अंसारी, इकबाल हुसैन (मिल्टन), अल्तमस हेम्ब्रम, मो. असद, जग्गू कोड़ा,पोल्टु शेख,अखलाकुर रहमान,मोजिबुर रहमान,संतोष हेंब्रम, निरोज मड़ैया, जहुर आलम, टाइगर शेख, तनवीर अख्तर,शाहलुम शेख,सफाजुल अंसारी, असराफुल अंसारी, केताबुल शेख, मो. सामु, जावेद अंसारी, विनय, स्टेफान ,रसीद अंसारी,राजु अंसारी,मरकुस मुर्मू, अनिल, जोशिम शेख, फुल्टन शेख,रसीद मियां,पतरास मरांडी, कालेश्वर सोरेन, प्रकाश मरांडी, महेंद्र मुर्मू, संतोष मुर्मू, साहेब किस्कू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे।



