पाकुड़
वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान के तहत पाकुड़- साहिबगंज से मिले हजारों हस्ताक्षर

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान के तहत पाकुड़ एवं साहिबगंज जिला के हजारों लोगों द्वारा किए गये हस्ताक्षरों की प्रतियां शनिवार को पाकुड़ विधानसभा की विधायक मोहतरमा निसात आलम जी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री केशव महतो कमलेश जी को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, रांची में सौंपी। यह अभियान संगठन की मज़बूती का प्रतीक है और कांग्रेस पार्टी के “हाथ से हाथ मिलाकर आगे बढ़ने” के संकल्प को मज़बूत करता है।



