
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हनवारा : हनवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परसा में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों (आपसी गोतिया/हिस्सेदार) के बीच हुई मारपीट की घटना में एक व्यक्ति की मौत और दो के गंभीर रूप से घायल होने के मामले में गोड्डा पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना 18 अक्टूबर 2025 की है, जब परसा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई हिंसक झड़प में मोहम्मद हिदायत अली (35 वर्ष), पिता मोहम्मद हारुन राही, ग्राम परसा, थाना हनवारा, जिला गोड्डा की मौत हो गई थी। वहीं, अब्दुल सुभान (27 वर्ष), पिता मोहम्मद मुबारक हुसैन, ग्राम बिशनपुर थाना बसंतराय एवं मोहम्मद असद (32 वर्ष), पिता मोहम्मद हारुन राही, ग्राम परसा थाना हनवारा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस संबंध में हनवारा थाना कांड संख्या 48/25 दिनांक 18.10.2025 को सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
इस घटना में शामिल पांच नामजद अभियुक्तों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था। इसी क्रम में 24 अक्टूबर 2025 को गुप्त सूचना के आधार पर पता चला कि इस कांड में संलिप्त दो आरोपी बांका जिले के बोसी थाना क्षेत्र में छिपे हुए हैं।
पुलिस अधीक्षक गोड्डा के निर्देश पर पुलिस निरीक्षक उपेंद्र कुमार महतो के नेतृत्व में गठित विशेष छापामारी टीम ने बोसी थाना क्षेत्र में दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने घटना में संलिप्तता स्वीकार की है।
गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर मंडल कारा गोड्डा भेजा जा रहा है। वहीं, अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।
गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद नईमुद्दीन (65 वर्ष), पिता स्व. मोहम्मद हाशिम, ग्राम परसा, थाना हनवारा, जिला गोड्डा
मोहम्मद उस्मान गनी (40 वर्ष), पिता मोहम्मद नईमुद्दीन, ग्राम परसा, थाना हनवारा, जिला गोड्डा
छापामारी दल उपेंद्र कुमार महतो — पुलिस निरीक्षक, महागामा प्रभाग
ध्रुव कुमार — थाना प्रभारी,
मंडल हेंब्रम विजय कुमार राम


