शासकीय बालक विद्यालय में पेंटिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन l

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
छिन्दवाड़। कलेक्टर हरेंद्र नारायन सिंह के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी जी.एस. बघेल के मार्गदर्शन में प्राचार्य श्री महेश कुमार रघुवंशी के नेतृत्व में शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चाँद में आज सी.सी.एल.ई. गतिविधि के तहत थ्रेड पेंटिंग एवं क्रॉफ्ट पेंटिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रभारी व राज्यपाल पुरुस्कृत शिक्षक श्री राकेश कुमार मालवीय ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कक्षा 09वीं से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने विभिन्न रंगों के धागों एवं रचनात्मक सामग्रियों का उपयोग कर अपनी कलात्मक प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया। उनकी कृतियों में सृजनशीलता, रंग संयोजन तथा कल्पनाशीलता झलक रही थी। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, सौंदर्यबोध और कलात्मक कौशल को विकसित करना था। इस अवसर पर प्राचार्य रघुवंशी ने प्रोत्साहित करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियाँ बच्चों में आत्मविश्वास एवं सृजनात्मक सोच को बढ़ावा देती है। अंत में विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इस आयोजन में शिक्षक श्री दौलत वर्मा, श्रीरघुनाथ वर्मा, श्री सुंदरलाल उमरेठे ने सहभागिता की है l



