अमरोहा

सड़क हादसे में घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
 अमरोहा आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव छोटा माजरा में उस समय कोहराम मच गया जब गांव के 35 वर्षीय युवक महेश पुत्र उदल की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, बीते सोमवार को महेश अपनी ससुराल लठीरा मिलक से मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में गंगवार के निकट रोडवेज बस से उनकी टक्कर हो गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें इलाज के लिए मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उन्हें मेरठ के एक बड़े अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहां तीन दिन तक जिंदगी और मौत के बीच जूझने के बाद शुक्रवार को उनकी मृत्यु हो गई। महेश की मौत की खबर मिलते ही गांव छोटा माझरा में मातम छा गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के दो बेटियां पिंकी और किरन हैं, जबकि उनकी पत्नी जयवती विकलांग हैं। महेश ही परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ग्रामीणों ने बताया कि महेश मेहनती और मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे, जिनकी असमय मृत्यु से पूरे गांव में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से परिवार को आर्थिक सहायता और मुआवजा दिलाने की मांग की है।  गांव के लोग परिजनों के साथ खड़े हैं और परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं। यह दर्दनाक हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों की लापरवाही पर सवाल खड़े करता है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button