मुरादाबाद
सांड ने उठाकर पटका एक बुजुर्ग की मौत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद । सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के चंदन नगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक घटना घटी, जहां एक सांड ने बुजुर्ग खजान सिंह पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। बुजुर्ग खजान सिंह पैदल घर जा रहे थे, तभी रास्ते में खड़े सांड ने उन्हें उठाकर पटक दिया, जिससे वह घायल हो गए
एक महिला और युवक ने सांड को भगाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं भागा
घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया है, जिसमें देखा जा सकता है कि सांड सड़क पर खड़ा है और बुजुर्ग को उठाकर पटक देता है। इस दौरान एक महिला और युवक ने सांड को भगाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं भागा।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
यह घटना मुरादाबाद में आवारा पशुओं की समस्या को फिर से उजागर करती है, जिससे लोगों की जान जोखिम में पड़ रही है। इससे पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें आवारा पशुओं के हमले से लोगों की मौत हो चुकी है।



